संदेश सहित कलीसियाई विधियां
बदलापुर, 3 जून 2026 — पास्टर महावीर प्रसाद गौतम की दूसरी पुस्तक “संदेश सहित कलीसियाई विधियां” का विमोचन सम्माननीय पास्टर ई. पी. सामकुट्टी (ओवरसियर) द्वारा महनैम आश्रम, बदलापुर में आयोजित बाइबल कॉलेज ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान किया गया। पास्टर गौतम ने इस उपलब्धि के लिए सभी के प्रार्थनापूर्ण सहयोग और समर्थन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए समस्त महिमा परमेश्वर को दी।